पूर्व सीएम की बहू ने विश्व घुड़सवारी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

पूर्व सीएम की बहू ने विश्व घुड़सवारी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की पुत्रवधू और पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा की वाइफ श्वेता हुड्डा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 2 नवंबर को दिल्ली में खेली गई विश्व घुड़सवारी चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने चैंपियनशपि में 62.426 पॉइंट अर्जित किए और इस टूर्नमेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव हासिल किया। इस सम्मानित टूर्नमेंट में कुल 50 देशों के घुड़सवरों ने हिस्सा लिया था।

एफईआई की ओर से आयोजित प्रतियोगिता श्वेता ने अपने प्रतिद्वंद्वी एमएस राठौर (62.353) को 73 अंकों से हराया। ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद श्वेता हुड्डा ने कहा, महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अगर उन्हें मौका मिले तो वह किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं। बता दें कि श्वेता बड़े राजनीतिक घराने से संबंध रखती हैं। उनका मायका मिर्धा घराने में है, जबकि ससुराल हरियाणा के राजनीति में अहम स्थान रखने वाले हुड्डा घराने में है। वह बचपन से ही घुड़सवारी करती हैं और उनके पास अपना घोड़ा भी है, जिसका वह खुद ख्याल रखती हैं। उल्लेखनीय है कि स्पोर्ट्स में अपनी रुचि रखने वाली श्वेता पानी की समस्या पर भी अध्यन कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें रिटेल बिजनस की भी महारथ हासिल है। इन्होंने 2019 में वल्र्ड चैलेंज ड्रैसेस में गोल्ड, 2018 सीनियर वल्र्ड चैलेंज ड्रैसेस रिप्ले में सिल्वर, 2018 में 2 नेशनल गोल्ड और 2014 में नेशनल गोल्ड मेडल जीता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी