भारतीय मुक्केबाद पूजा रानी ने टोकियो ओलिंपिक के लिए किया क्वाइलीफाइ
On
29 साल की भारतीय बाॅक्सर पूजा रानी ने ओलिंपिक के लिए क्वाइलीफाइ कर लिया. अब वे भारत की ओर से टोकिया ओलिंपिक में हिस्सा ले सकेंगी. उन्होंने थाईलैंड की पोमनिपा चुट्टी को पांच-शून्य से हरा कर क्वाइलीफाइ किया है. पूजा रानी 75 किलोग्राम वर्ग की खिलाड़ी हैं.
पूजा रानी हरियाणा के भीवानी जिले के निमरीवाली गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने शहर के हवा सिंग बाॅक्सिंग एकाडेमी से प्रशिक्षण हासिल किया है. पूजा ने 2009 में नेशनल यूथ बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था. उसके बाद वे कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में शामिल हुईं और शानदार प्रदर्शन किया. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Latest News



