प्रथम महिला डाकघर का शुभारंभ
On
हजारीबाग: स्थानीय सरदार चौक स्थित बड़ा बाजार में पहला महिला डाकघर का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्य डाक महाथ्यक्ष शशि सलिनी कुजूर के हांथों किया गया। इस दौरान श्रीमती कुजूर ने कहा कि सरकार की मंशा देश की आधी आबादी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की रही है। यही वजह है कि आज महिला डाकघर का उद्घाटन हुआ है।
इस बाबत उन्होंने भारतीय डाकघर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय डाकघर कला प्रयास था कि देश में कुछ ऐसे डाकघर हो, जिसमें सभी महिला कर्मचारी हो। इसी उद्देश्य से देश भर के 652 डाक मंडलों में एक- एक महिला डाकघर खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में पहला डाकघर खोला गया है, जिसमें सभी कर्मचारी महिलाएं होगी। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:



