छोटे पर्दे की जस्सी यानी मोना सिंह करेंगी शादी, जानें किस से
मुंबई : जस्सी जैसी कोई नहीं टीवी सीरियल से मशहूर हुई एक्ट्रेस मोना सिंह शादी करने जा रही हैं. इस टीवी शो में मोना सिंह ने जस्सी का किरदार निभाया था, जिसने घर-घर लोकप्रियता पायी थी. इसके बाद भी मोना सिंह ने कई बेहतरीन सीरियल में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. उन्होंने फिल्म 3 इडियट्स में करीना कपूर की बहन का रोल निभाया था. इसके अलावा उट पटांग, जेड प्लस, अमावस आदि फिल्मों में काम किया था.
View this post on Instagram
Carpe diem #havefun #siezetheday #becrazy #gravity #earlymorningshoots #amritsar
A post shared by Mona Singh (@monajsingh) on Dec 3, 2019 at 10:48pm PST
मुंबई मिरर ने मोना सिंह के बारे में खबर दी है कि वे साउथ इंडिया के एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी रचाने जा रही हैं. 38 साल की मोना सिंह ने क्या हुआ तेरा वादा भी जोरदार एक्टिंग की थी. इसके अलावा ये मेरी फैमिली, कहने को हम हमसफर, ये मेरी फैमिली जैसे शो में भी काम किया था.
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, मोना सिंह 14 दिसंबर से पहले अपनी शूटिंग पूरी करना चाहती हैं. उन्होंने इसके लिए प्रोड्यूसर से रिक्वेस्ट किया जिसे मान लिया गया.
Latest News



