आमिर ने कहा अक्षय को “थैंक यू”, जानिये परदे के पीछे का कारण
On
नई दिल्ली: फिल्म अभिनेता आमिर खान ने अक्षय कुमार को “थैंक यू” कहा है। दरअसल, आमिर ने अक्षय को उनकी फिल्म रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया है। मामला यह था की अक्षय की ‘बच्चन पांडे’ की डेट आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज डेट से टकरा रही थी, जिसके चलते उन्होंने अक्षय और साजिद नाडियावाला से मुलाकात की। अंततः नतीजा यह निकला कि ‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया। इसपर आमिर ने अक्षय और साजिद को धन्यवाद करते हुए उनके फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘फारेस्ट गम्प’ की रीमेक है, जिसमे आमिर मूल फिल्म के अभिनेता टॉम हंक्स वाला किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म इस साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Latest News



