ग्रिजली बीएड कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
On
कोडरमा: ग्रिजली काॅलेज ऑफ एजुकेशन झुमरीतिलैया कोडरमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोडरमा जिला निर्वाचन से दिलीप कुमार वर्णवाल प्रशिक्षण कोषांग, अविनाश कुमार सहायक जनसंपर्क अधिकारी स्वीप कोषांग, अभिजीत व नीतिन ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओं, प्राध्यापकगण तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मतदान करने, वोटर आईडी बनवाने, मतदाता सूची में नाम जोड़ना तथा परिवर्तन करना जैसे विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।
लोगों को निर्भिक होकर मताधिकार का प्रयोग निश्चित करने की अपील की गई। उन्होंने यह भी बताया कि वीवीपैट से यह भी जान सकते है कि जिसको वोट दिया गया उसको पड़ा कि नहीं। इस अवसर पर काॅलेज की प्राचार्या डाॅ संजीता कुमारी, प्राध्यापकगण प्रो सीएन झा, डाॅ चौधरी प्रेम प्रकाश, प्रो मृदुला भगत, प्रो उदय प्रताप राव, प्रो सौरभ शर्मा, प्रो मोहित कुमार तिवारी, प्रो मनीष कुमार पासवान, प्रो कृष्ण कुमार सिंह, प्रो अजय कुमार गुप्ता व प्रो वागिश दूबे सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


