सीआईटी में दो दिवसीय औद्योगिक अभिप्रेरण अभियान का आज समापन

सीआईटी में दो दिवसीय औद्योगिक अभिप्रेरण अभियान का आज समापन

रांची: भारत सरकार के सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई विकास संस्थान रांची द्वारा सीआईटी में चल रहे दो दिवसीय औद्योगिक अभिप्रेरण अभियान का समापन गुरूवार को हुआ। मौके पर एमएसएमई डीआई रांची के निदेशक पीके गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिये। उन्होंने कहा कि इंटरप्रेन्योरशीप के लिऐ समय की कोई बाध्यता नहीं हैं, इनोवेटिव आईडिया बनायें, जिसकी मार्केटिंग संभव हो। एमएसएमई विभाग व सरकारी वित्तिय संस्था हरसंभव मदद देने को तैयार है।

इस कार्यक्रम में पीके गुप्ता ने संस्थान के इंटरनल हॅकाथन फाॅर स्मार्ट इंडिया हॅकाथन 2020 के सफल प्रतिभागियों के बीच नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। मौके पर विभाग की सहायक निदेशक निदेशक नीतू, प्रभारी प्राचार्य डॉ डीके सिंह, टीएनपी इंचार्ज प्रो केपी दत्ता एवं अन्य ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। मालूम हो कि सीआईटी में एमएसएमई द्वारा इक्यूवेशन सेंटर बनाया गया है।

मौके पर डॉ पल्लवी सिंह, प्रो रशिका नवनीत सिंह, डॉ ए भट्टाचार्य, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, सुनिता नाथ, प्रो अंकित सिंह, प्रो रविशंकर सिंह, सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags: CIT

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी