एंजेल्स व डीपीएस में पैरेंट्स नाईट 9 को
On
हजारीबाग: बड़कागांव रोड के शंकरपुर स्थित एंजेल्स हाई स्कूल और डीपीएस स्कूल का संयुक्त पैरेंट्स नाईट 9 नंबवर को आहूत किया जाएगा। कार्यक्रम से अवगत कराते हुए स्कूल की निदेशिका निशा जायसवाल ने बताया कि दो वर्षों के अंतराल में पैरेंट्स नाईट का आयोजन हो रहा है व इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
निदेशिका ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल में अध्ययनरत बाल कालाकारों की प्रतिभा को निखारना और उसे भविष्य में बेहतर मंच प्रदान करना है। कहा कि स्कूल परिसर में वृहत मंच के साथ झारखंड- बिहार का बेहतर साउंड व लाईट सिस्टम लगाया गया है। बच्चों द्वारा इस दौरान 13 विभिन्न कार्यक्रमों का मंचन किया जाएगा और लगभग 1500 बाल कालाकारों का महासमागम होगा। यह अपने आप में कलाकारी का बेजोड़ जलवा बिखेरेगा, जिसमें भारतीय संस्कृति के अलावे लघु भारत की अतुल्य व अमिट झलक भी दिखेगी। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News



