कोडरमा: मिसाइलमैन व ज्ञानरंजन को श्रद्धांजलि
On
कोडरमा: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व एकीकृत बिहार के वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञानरंजन की जयंती संयुक्त रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यालय में मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि मिसाइल मैन के रूप में एपीजे अब्दुल कलाम का देश के प्रति योगदान एवं अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में स्वर्गीय ज्ञानरंजन की उपलब्धियों को कभी भूला नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि उनका आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, चंदवारा प्रमुख सह प्रदेश महिला सचिव लीलावती देवी, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, प्रतिनिधि नारायण बरनवाल, जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, पूर्व महिला अध्यक्षा केसरी, देवी स्टेट कोऑर्डिनेटर असंगठित मजदूर कांग्रेस भागीरथ पासवान, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, नगर सचिव लक्ष्मण विश्वकर्मा, मोहम्मद हकीमुद्दीन मोहम्मद शहाबुद्दीन के अलावे कई कांग्रसियों ने इन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम ने दिया।
चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में मनी जयंती
कोडरमा- असनाबाद झुमरीतिलैया स्थित सीपीएस प्रोगेसिव स्कूल में युवाओं के प्रेरणा स्रोत, महान वैज्ञानिक, यशस्वी शिक्षाविद प्रखर वक्ता महान अभियंता, जनप्रिय पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन भारत रत्न भारत डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जन्मतिथि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें शत-शत नमन करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें याद करते हुए सभी शिक्षकों शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बच्चों के बीच प्रतियोगिता आहूत की गई डाॅ कलाम की जीवनी पर आधारित विद्यालय के चारों हाउस गांधी, इकबाल, टाइगर व न्यूटन के विद्यार्थियों के बीच निबंध व क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया।
इसमें न्यूटन हाउस प्रथम, टाइगर द्वितीय, गांधी तृतीय और एकबाल हाउस ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक तौफीक हुसैन ने कहा कि डॉ कलाम की जीवनी विद्यार्थियों के लिए ही समर्पित था। मिसाइलमैन कर रखे गये विशेष पुरस्कार को उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले निश्चय कुमार (टाइगर हाउस) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक, शिक्षिकाओं संदीप कुमार, जूही परवीन, संजीदा खातून, राजेश कुमार, नरगिस प्रवीण, आर ए शर्मा, सुमंत कुमार, शिवम कुमार, रेनू कुमारी, सलेहफिरदोस, शशि बाला, शुभम कुमार, गुफरान परवीन, वीना कुमारी, शमिला परवीन, रिंकी कुमारी, नौशाबा परवीन, नूरजहां परवीन सहित विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


