कोडरमा: ताइकवांडो चैंपियन बना माॅडर्न का छात्र सूरज
On
झुमरीतिलैया: चार दिवसीय सीबीएसई ईस्ट जोन ताइकवांडो प्रतियोगिता का आयोजन शारदा ग्लोबल स्कूल रांची में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक हुआ। प्रतियोगिता में इस्ट जोन के पूरे 300 विद्यालय के 1100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस बाबत माॅडल पब्लिक स्कूल के आठवीं का छात्र सूरज कुमार साव ने अपनी लगन के बल पर अंडर 14 में विलो 55 केजी में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
इस सफलता से माॅडर्न पब्लिक स्कूल में नहीं अपितु आस-पास के इलाकों में भी खुशी की लहर है। सूरज की सफलता के लिए विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि सूरज की इस ऐेतिहासिक जीत ने विद्यालय के गौरव में चार चांद लग गया है। जीत का जश्न सूरज के गांव में भी देखा जा रहा है। श्रीमती शर्मा ने सूरज के साथ इस जीत का श्रेय ताइकवांडो प्रशिक्षक अशोक वर्णवाल को दिया है। सूरज के पिता का नाम राजेश्वर साव है और वो एक छोटे गांव से आता है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


