श्रीकृष्ण विद्या मंदिर में हैपी दिवाली

श्रीकृष्ण विद्या मंदिर में हैपी दिवाली

रामगढ़: श्रीकृष्ण विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार को दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने वात्सल्यधाम नईसराय व लेप्रोसी कॉलोनी बिजुलिया में जाकर मिठाई व पटाखों का वितरण कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं के सामने रंगोली बनाकर दीप सज्जा की। इस बाबत विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, सचिव विमल किशोर जाजू, कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, एसपी सिन्हा एवम प्राचार्य जॉर्ज माइकल निस ने निरीक्षण कर प्रशंसा की। कक्षा नवम की छात्रा मनीषा ने मिट्टी के दीयों के महत्व पर कविता पाठ किया। आखिर में सभी ने मिलकर आतिशबाजी की।

मनोरमा देवी पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव: दीपावली के मौके पर जिले के पतरातू प्रखंड के मनोरमा देवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने मिलकर रंग-बिरंगे रंगों से रंगोली बनाकर उस पर दीपक से सजाया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। मौके पर विद्यालय के निर्देशक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि दिवाली सफाई और शुद्धता का पर्व है घर की सफाई एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई में हमारा योगदान अहम होना चाहिए। मौके पर सिम्मी शर्मा रिंकी पुष्पा तथा कमल किशोर राम मौजूद रहे।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान