गिरिडीह: प्रतिभा खोज परीक्षा कल
On
गिरिडीह: प्रतिभा विकास मंच के नेतृत्व में कल होने जा रहे प्रतिभा खोज परीक्षा को लेकर मंच के संरक्षक अजय कुमार महतो ने कहा है कि बगोदर के चार परीक्षा केंद्रों में प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में झारखंड के विभिन्न जिलों के कक्षा सात से इंटरमीडिएट तक के 324 स्कूल व काॅलेजों के लगभग 2500 परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं।
परीक्षा के लिए बेको हाईस्कूल गोपालडीह, घाघरा साइंस काॅलेज बगोदर, हेंसला हाईस्कूल और केबी हाईस्कूल डुमरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा का सफल आयोजन हेतु लखन लाल साहू को बेको हाईस्कूल गोपालडीह का, पंकज कुमार को केबी हाईस्कूल डुमरी का, प्राचार्य बुद्धदेव यादव को घाघरा इंटर साइंस कॉलेज बगोदर का और हेसला हाई स्कूल बगोदर का रविंद्र श्रीवास्तव को केंद्राधिक्षक नियुक्त किया गया है। इस बाबत लगभग 256 विक्षकों व पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। परीक्षा नियंत्रक गुलाब चंद ठाकुर ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए समुचित व्यवस्था की गई है। मीडिया वार्ता में प्रतिभा विकास मंच बगोदर के सचिव शमशाद आलम, मुख्य सलाहकार नवीन कुमार, विनोद साहू, सफी अंसारी, गोयल रंजन दीप, सिकंदर अली सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News


