मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दिवाली मिलन समारोह

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दिवाली मिलन समारोह

कोडरमा: जिले के माॅडर्न पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सीनियर एवं जूनियर रंगोली प्रतियोगिता, अंतर सदनीय रामायण परियोजना प्रतियोगिता के अलावे कक्षा प्रथम से तृतीय तक के विद्यार्थियों के बीच घरौंदा प्रतियोगिता आहूत की गई। कार्यक्रम के दौरान स्वनिर्मित दिवाली सामानों का स्टाॅल लगाया गया।

रंगोली व रामायण परियोजना की निर्णायक रूपाली गोलप व विधनेश्वरी देवी थीं, जबकि घरौंदा व थाल सजाओ प्रतियोगिता में जज की भूमिका रंजीता सेठ निभा रहीं थीं। विद्यार्थियों ने इस बाबत एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपनी कलाकृति का जलवा बिखेरा। सीनियर रंगोली में रमण सदन को प्रथम, भाभा सदन को द्वितीय एवं आईस्टाइन सदन को तृतीय स्थान से नवाजा गया। जूनियर रंगोली में आईंस्टाइन सदन प्रथम, रमण सदन द्वितीय एवं भाभा सदन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। रामायण में भाभा सदन प्रथम व आईंस्टाइन रमण व न्यूटन सदन सम्मिलित रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

घरौंदा प्रतियोगिता में वर्ग एक के सार्थक प्रथम, आर्यन राज दूसरे और कक्षा दो से रिद्धि सिंह प्रथम तथा आत्मिक व अमन द्वितीय कक्षा तीन से सोनाक्षी प्रथम तथा कृष्णा कुमार दूसरे स्थान पर रहें। वहीं थाल सजाओ प्रतियोगिता में मां खुशबू भदानी प्रथम एवं मां ममता वंसल द्वितीय पुरस्कार से पुरस्कृत हुई। इस अवसर पर कीड्स पारा डाइज के बच्चों ने विविध कार्यक्रम जैसे घरकुंडा भरना, गणेश लक्ष्मी की आरती कर एवं पटाखा जलाकर उपस्थित लोगों को रोंमांचित कर दिया। निर्णायक मंडली ने एक स्वर में सभी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा पेश की गई कलाकारी काबिले तारीफ है। प्राचार्य प्रसेनजीत हाजरा व उप-प्राचार्या सानंदा चौधरी ने सभी को इस बाबत दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी