Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पूरी हुई पूरी तरह पारदर्शी भर्ती
चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर अंतिम चयन
धनबाद में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के नव-नामांकन की प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी करते हुए जिला प्रशासन ने संशोधित औपबंधिक मेधा सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर संचालित इस बहाली में शारीरिक, लिखित और तकनीकी दक्षता परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई।
धनबाद: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धनबाद द्वारा संचालित गृह रक्षकों की नव-नामांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी कर ली गई है। प्रशासन ने इसे पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त बताते हुए इसे राज्य में स्वच्छ भर्ती प्रक्रिया का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर संचालित इस महाअभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के चयन के लिए संशोधित औपबंधिक मेधा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह रही कि शारीरिक जांच परीक्षा और हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों की भागीदारी के बावजूद पूरे आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की एक भी शिकायत सामने नहीं आई। सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के सख्त इंतजामों के कारण पूरी चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जारी सूची पूरी तरह औपबंधिक है। दस्तावेजों की जांच, चरित्र सत्यापन अथवा चिकित्सीय परीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या अयोग्यता पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी किसी भी स्तर पर तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। इससे भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को और मजबूत करने का संदेश दिया गया है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


