देवघर: बाबानगरी में मां का पट खुला, दर्शन को उमड़े भक्त

देवघर: बाबानगरी में मां का पट खुला, दर्शन को उमड़े भक्त

देवघर: बाबा मंदिर में आज मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मां को निहारने के लिए उमड़ने लगी। इस बाबत झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार भी दर्शन करने पहुंचे व मां जोतावाली का आशीष लिया। उन्होंने इस बाबत कहा कि देवघर एक शक्तिपीठ है और यहां मांगी सभी मनुष्यों का मनोकामना पूरी होती हैं।
पलिवार ने कहा कि उन्होंने कामना की है कि झारखंड में सभी पर मां का आशीर्वाद बरसे और झारखंड में सुख समृद्धि रहे। कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें इस शक्ति के साथ कश्मीर में धारा 370 हटाया है मां और उन्हें शक्ति दे ताकि वह और ऊर्जावान हो जाएं। जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का अंग बना दें। शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के अवसर पर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी देवघर में चंहुओर दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। घड़ीदार घर, भीतरखंड, देवसंघ, हरदलाकुंड, बरमसिया, बेलाबगान, सत्संग नगर, बिलासी, आरएल सर्राफ, कृष्णापुरी, रांगा मोड़, गौशाला समेत अन्य पूजा पंडाल व मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
पूरे बाबानगरी में दुर्गापूजा का रंग दिखने लगा है। पूजा- पंडालों को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। झौंसागढ़ी पूजा समिति, नीचे बिलासी पूजा समिति, श्रीकृष्णापुरी सार्वजनिक पूजा समिति, वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति, आरएल सर्राफ पूजा समिति, महास्वास्तिका सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति, ऊपर बिलासी, बीच बिलासी, कास्टर टाउन सार्वजनिक पूजा समिति के अलावा बरनवाल धर्मशाला समेत अन्य स्थानों पर बने पंडाल आकर्षक तरीके से सजाए गए हैं। वहीं मुख्य सड़कों पर आकर्षक रंगबिरंगे बल्ब भी लगाए गए हैं। सारवां-सारठ व जसीडीह में भी पूजा की धूम है। जसीडीह के मुख्य बाजार, पुनासी, संताली, खोरीपानन, संग्राम लोढ़िया, कोठिया, देवपुर, सरसा सहित हर इलाके में चहल-पहल देखी जा रही है। पंडालों में मां और भक्त का साक्षातकार हो रहा है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान