झारखंड में भाजपा ने दीपक प्रकाश को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, अन्य प्रदेशों के भी नाम जानें

झारखंड में भाजपा ने दीपक प्रकाश को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, अन्य प्रदेशों के भी नाम जानें

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने आज कई राज्यों के लिए राज्यसभा उम्मीदवार का एलान किया. झारखंड में भाजपा ने एक सीट के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बनाया. दीपक प्रकाश हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए है. पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे दीपक प्रकाश को एक पखवाड़े के अंदर दोहरा तोहफा पार्टी ने दिया है. यह चर्चा थी कि पूर्व सीएम रघुवर दास को पार्टी यहां उम्मीदवार बना सकती है, लेकिन आखिरकार ऐसा नहीं हुआ. दास के नाम पर आजसू व निर्दलीय सरयू राय का समर्थन हासिल करना भाजपा के लिए मुश्किल होता.


भाजपा को चुनाव जीतने के लिए 28 विधायकों का समर्थन चाहिए, अभी उसके पास बाबूलाल मरांडी को लेकर 26 विधायक हैं. राज्य में दो सीटों पर चुनाव हो रहा है, पहली सीट पर झामुमो के शिबू सोरेन की जीत तय है. दूसरी सीट के लिए अगर कांग्रेस उम्मीदवार उतारती है तो विपक्ष व सत्तापक्ष के बीच कड़ा मुकाबला होना तय है.

भाजपा ने बिहार से विवेक ठाकुर भाजपा नेता व सांसद डाॅ सीपी ठाकुर के बेटे हैं. मध्यप्रदेश से भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है. गुजरात से भाजपा ने अभय भारद्वाज व रमीलाबेन बारा को, मणिपुर से लिएसेंबा, महाराष्ट्र से श्रीमंत उदयना राजे भौंसले, राजस्थान से राजेंद्र गहलौत को उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़ें: Ranchi News: BIT मेसरा के पैंथियन’26 में 36 घंटे के राष्ट्रीय हैकाथॉन का हुआ आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान