डीसी ने की मजदूर यूनियन के साथ बैठक
On
रामगढ़: उपायुक्त संदीप सिंह ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के विभिन्न मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि रामगढ़ एक माइनिंग बहुल क्षेत्र है व यहां भारी मात्रा में लोग अपने रोजगार हेतु इस पर आश्रित हैं। माइनिंग गतिविधियों पर आश्रित हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि उन्हें उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाए।
खासकर वैसे इलाके जहां पर लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 40 फीसदी से कम रहा है, वहां पर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उपायुक्त ने कहा कि मतदान के दिन जिला प्रशासन की तरफ से अवकाश घोषित किया जाता है। इसके बावजूद देखा जाता है कि कई जगहों पर मतदान के दिन भी कारखाने या अन्य कार्यालय खुले रहने के कारण लोग मतदान नहीं कर पाते हैं। ऐसा किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



