मारपीट से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

मारपीट से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

कोडरमा: जिले के स्टेशन पर चोरी की घटना की अफवाह के बाद घायल व्यक्ति का इलाज के लिए अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में हुई मौत के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को रांची पटना रोड जाम कर दिया। जाम करीब 1 घंटे तक रहा। मौके पर बरकट्ठा विधायक जानकी यादव जाम के दौरान एसपी से बात कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने की मांग की
जाम के कारण सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में एसडीपीओ कोडरमा द्वारा मृतक के परिजनों में किसी एक को नौकरी व मुआवजा देने के आश्वसन के बाद जाम हटा लिया गया। उल्लेखनीय है कि बरकट्ठा प्रखंड के बरकनगांगो ग्राम छूत हरि कटिया निवासी सुनील यादव को चोरी के आरोप में कोडरमा स्टेशन के टीआरडी (ट्रेक्शन रेलवे डिपो) सेक्शन के कुछ कर्मियों ने जमकर धुनाई कर दी। जिससे सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। अस्पताल ले जाने के क्रम में सुनील ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। सुनील के मौत के बाद कटिया के सैकड़ों ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देते हुए धरने पर बैठ गया। ग्रामीणों के अनुसार सुनील दैनिक मजदूरी का काम करता था व वह प्रतिदिन ट्रेन से झुमरीतिलैया आना जाना करता था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान