खोरीमहुआ: महिला के साथ बलात्कार, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड ब्लाॅक
On
– प्रशासन व ग्रामीण के बीच झड़प, पथराव- लाठीचार्ज
– पथराव में सरिया एसडीपीओ को हल्की चोट, कई ग्रामीण घायल
खोरीमहुआ: धनवार थाना क्षेत्र के बैजूडीह ग्राम में 15 दिन पूर्व एक विवाहिता के साथ हुए कथित बलात्कार मामले के प्रकाश में आने के बाद गांव में जहां सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। उग्र ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 8 बजे से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घोड़थंबा- नावागढ़ चट्टी मुख्य मार्ग में बैजूडीह ग्राम के पास हरवे हथियार के साथ रोड को जाम कर दिया। इस दौरान दोपहर तीन बजे के करीब उग्र ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया।
उग्र स्थिति को देखते हुए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी जिसमें बगोदर एसडीपीओ विनोद कुमार महतो, स्थानीय करगाली खुर्द के मुखिया बद्री यादव चोटिल हो गए। वहीं एक ग्रामीण युवक अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में पुलिस ने दो युवक सुनील यादव व पंकज कुमार यादव ग्राम दलदल को गिरफ्तार किया है।
पूरे मामले के संबंध में बैजूडीह की पीड़ित महिला चंदवा देवी पति संतोष यादव ग्राम दलदल थाना धनवार ने अपने लिखित व मौखिक बयान में कहा है कि एक अक्टूबर 2019 दिन मंगलवार को मैं पशु चराने के लिए पलाश परसोनिया बैजूडीह गई थी तो लगभग 11 बजे के आसपास साहेबउद्दीन मियां पिता कुर्बान मियां ग्राम बैजूडीह थाना धनवार अचानक आया और मेरा मुंह दबा दिया। चाकू दिखाकर धमकाया तो मैं डर गई। उसने तीन बार मेरे साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि किसी को बोली तो आज नहीं तो कल जान से मार देंगे।
परिवार को जाकर बताया तो उन्होंने मुझे रोका, लेकिन मैंने लोगों को बता दिया। इसके बाद ग्रामीण गुस्से में आकर सड़क पर उतर गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों में धनवार थाना से प्रभारी रूपेश सिंह, सतेंद्र पासवान, मुकेश दयाल सिंह, अजय सिंह, पर्सन थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार पांडेय, तीसरी इंपेक्टर, कुलदीप राम, हिरोडीह थाना से अमरेंद्र कुमार, जमुआ थाना से चसन्द्रशेखर सिंह, एसडीपीओ सरिया बिनोद कुमार महतो, डीएसपी 2 संतोष मिश्रा समेत सैंकड़ों की संख्या में पुलिस बल फिलहाल घटना पर नजर रखे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण का आंदोलन जारी है।
रोमियों की रिपोर्ट…
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


