बाघमारा में लावारिश पड़े मिले सौ करोड़ से अधिक के वाहन
On
धनबाद: विधायक ढुल्लू महतो के विधानसभा क्षेत्र बाघमारा के अलग-अलग इलाकों से कई लावारिश वाहन मिलें हैं। सभी वाहनों की कुल कीमत सौ करोड़ रूपए से अधिक आंकी गयी है। इन वाहनों को पांच सालों के दरम्यान यहाँ लाकर रखा गया, जिसे फिर जाने नहीं दिया गया। अब पुलिस वाहन मालिकों की तलाश में है, ताकि वे अपने वाहनों को कागज दिखाकर ले जा सकें। इसके लिए पुलिस परिवहन विभाग की मदद लेगी।
दरअसल, मुजफ्फरपुर के कारोबारी इरशाद आलम ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसमें उसने कहा था कि उसके सात कीमती वाहन और मशीनों को ढुल्लू महतो ने छीन लिया। मशीनों को वापस मांगने पर विधायक ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसकी शिकायत पर बाघमारा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में जब इलाके में छानबीन की गयी, तब पुलिस को तीन जगहों पर सौ करोड़ से अधिक के वाहन और मशीनें लावारिश मिलीं। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



