बाइक पोल से टकराया, तीन युवकों की मौत
On
हजारीबाग: सदर थाना अंतर्गत संत कोलंबा कॉलेज के नीलांबर-पीतांबर चौक के पास हुई एक भीषण सड़क दुघर्टना में तीन बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया है कि शनिवार की देर रात तीनों युवक काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे, जिसके कारण इन्होंने नियंत्रण खो दिया और बिजली के पोल से टकरा गए, जिससे पोल तक टेढ़ा हो गया।
हादसे के दौरान तीनों ने ऑन द स्पाॅट ही दम तोड़ दिया। मृतकों में रजौली बिहार निवासी कुंदन कुमार पिता राजकुमार प्रसाद, हजारीबाग बरही निवासी दीपक कुमार पिता राजेंद्र प्रसाद और अटका बगोदर निवासी राज कुमार पिता रामजी प्रसाद शामिल हैं। तीनों युवक हजारीबाग के एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिजनों को इस दुर्घटना की जानकारी दी गई है। बताया जाता है कि सिर में गंभीर चोट लगने से तीनों युवकों की मौत हुई है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


