शटर काटकर चोर ले गये 35 हजार, पिठोरिया में वारदात
On
रांची : राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद नागेश्ववनर महतो चौक के पास स्थित एक शीशा और एल्यूमिनियम की दुकान से अज्ञात चोर शटर काटकर 35 हजार रुपये ले गये। चोरों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नही हो सकी है। इस बाबत दुकान के मालिक कैलाश उर्फ बबलू महतो ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।
श्री महतो ने आवेदन में कहा है कि बीती रात उनकी दुकान का शटर काटकर चोर कैश बॉक्स में रखे करीब 35 हजार रुपये ले गये। उक्त पैसे सुबह महाजन को देने हेतु रखे थे। दुकान मालिक ने बताया कि आज सुबह जब वे दुकान खोलने गए तो देखा कि दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ है। शटर उठाकर दुकान के अंदर गया तो दुकान के कैश काउंटर से पूरा पैसा चोरी कर लिया गया था। इस मामले में एसपी अमित रेणु ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


