अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या का शक
On
रांची: राजधानी के नगड़ी थाना अंतर्गत एड़चोरो निवासी एक युवक की अधजली लाश रविवार की रात जंगल के पास स्थित एक घर में बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह युवक विगत पांच दिनों से लापता था। उसके परिजनों ने इस बाबत नगड़ी थाना में सनहा भी दर्ज करा रखा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवत की शिनाख्त एड़चोरो निवासी स्व. रमजान अंसारी के पुत्र रूस्तम अंसारी के रूप में की गई है। रूस्तम वेल्डिंग करने का काम करता था। इसके घर वालों की मानें तो वह 23 अक्टूबर से घर नही आया था, लिहाजा इस बाबत उन्होंने सनहा दर्ज कराया था। पुलिस को इस बाबत षक है कि युवक की हत्या कर उसके शव को जलाकर कमरे में रखा गया होगा। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:



