खड़े ट्रैक्टर में स्कॉर्पियों ने मारी टक्कर, तीन महिलाओं की मौत
On
समृद्ध डेस्क: झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गयी। बताया गया है कि लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवइया की रहने वाली गर्भवती महिला रुखसाना को उसके परिजन डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो ने खड़े ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में पेट में पल रहे बच्चे समेत रुखसाना बीबी, उसकी बड़ी गोतनी हमीदा बीबी व साथ आ रही दाई अलकरिया देवी की मौत हो गई। गुलाम सरवर तथा मासूम अंसारी घायल घायल हो गए। घायलों का इलाज नवजीवन अस्पताल में तत्काल चल रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है । पुलिस शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर भेजने की तैयारी कर रही है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



