रांची: ऑनलाइन झांसे में लेकर 36 हजार की निकासी

रांची: ऑनलाइन झांसे में लेकर 36 हजार की निकासी

साइबर अपराध
– पेेनम कोल कंपनी के कर्मचारी हुए ठगी के शिकार
रांची: अमड़ापाड़ा स्थित पेनम कोल कंपनी के कर्मी प्रभात कुमार श्रीवास्तव को साइबर अपराधियों ने अपने झांसे में लेकर उनके खाते से कुल चार ट्रांजेक्षन कर 36 हजार रुपये निकाल लिया। उन्होंने इस मामले की फौरन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस ने पड़ताल में जुट गई है।
श्री श्रीवास्तव ने अपनी शिकायत में कहा है कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर तीन अलग नंबरों से फोन आया। फोन करनेवाले ने अपने आप को क्रेडिट कार्ड वाला बताया। कहा कि आपको कार्ड ऑपरेट करने में कहीं कोई दिक्कत तो नहीं हो नहीं है ना। पीड़ित ने जवाब दिया कि सब ठीक है, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं। कहा कि मेरे कार्ड पर नाम गलत छपा हुआ है।
इतना बोलते ही फोन करने वाले ने खुद ही उनको कार्ड संख्या, एक्सपायरी डेट, जन्म तिथि, पैन नंबर जैसी बात बताते हुए अपने झांसे में ले लिया। कहा कि आप अपने मोबाइल से एक मैसेज भेजे और इसके तुरंत बाद आपको एक ओटीपी नंबर आएगा, जिसे आपको बताना होगा। प्रभात कुमार ने वैसा ही किया और अपना ओटीपी नंबर फोन करनेवाले को बता दिया। इसके बाद कुछ ही देर बाद चार ट्रांजेक्शन्स कर 36 हजार रुपये निकाल लेने का मैसेज आया। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी