रामगढ़: एरिया कमांडर सहित 6 उग्रवादी धराए
On
रामगढ़: गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ पुलिस ने बरकाकाना ओपी अंतर्गत ग्राम दाड़ीदाग में छापामारी कर फुटबाॅल मैदान के पास से टीपीसी के एरिया कमांडर विश्वनाथ गंझू सहित 6 टीपीसी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास ने तीन देशी कट्टा, एक रिवाल्वर, एक रायफल गोली सहित मोबाइल और नगद बरामद किया गया है।
जिले के एसपी प्रभात कुमार ने पतरातू थाना में मीडिया से बात करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि बरकाकाना रेलवे लाइनिंग का काम चल रहा है। उसमें कार्यरत कॉन्ट्रेक्टर मोबाइल के माध्यम से लेवी मांगने का काम करते हैं। लेवी नहीं देने के बाद ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्लान बना रहे थे। पुलिस ने पूरी तत्परता से इन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। उस मोबाइल को भी बरामद किया गया है, जिससे धमकी दी जा रही थी। इस दौरान कई सिम व नकद 10 हजार बरामद किये गये हैं।
एसपी ने बताया कि इन उग्रवादियों के पास से एक महत्वपूर्ण डायरी बरामद की गई है, जिसमें इनके मददगारों के अलावे कई सारे मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों को जेल भेजा जा रहा है। अपराधियों में विकास अग्रवाल व दिवाकर गंझू पतरातू थाना में वांटेड हैं। विश्वनाथ गंझू एरिया कमांडर है, जो चतरा के पिपरवार व हजारीबाग के केरेडारी में वांटेड है। इस बाबत पुलिस को पुछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


