डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों का तबादला
On
रांची: राजधानी और आसपास के कई थाना प्रभारियों को बदल दिया गया है, जबकि कुछ को प्रमोशन दिया गया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक असित कुमार मोदी को सदर पश्चिम अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है, जबकि अरुण कुमार यातायात थाना प्रभारी बनाये गए हैं।
पुलिस निरीक्षक विमल नंदन सिन्हा को रांची पुलिस केंद्र से टाटीसिल्वे का थाना प्रभारी बनाया गया है। सपन महथा को अनगड़ा अंचल का अंचल निरीक्षक, रमेश कुमार को थाना प्रभारी, बुंडू, शैलेश प्रसाद को डोरंडा का थाना प्रभारी, सुनील कुमार तिवारी को हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी, बृज कुमार को कोतवाली थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक राजकुमार यादव को पुलिस केंद्र, रांची, पुलिस निरीक्षक असित कुमार मोदी थाना प्रभारी, अरगोड़ा अंचल निरीक्षक को सदर पश्चिम अंचल बनाया गया है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:



