इंटरस्टेट बैंक डकैत नसीम खान धराया
On
दुमका: पंजाब नेशनल बैंक की दुमका शाखा में 2018 में 31 लाख रुपये की डकैती के मामले में संलिप्त इंटरस्टेट बैंक डकैत नसीम खान को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल के अलावे एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। नसीम हजारीबाग का रहने वाला है और दुमका, धनबाद सहित कई क्षेत्रों में साढ़े तीन करोड़ से अधिक की डकैती कांड में शामिल रहा है।
दुमका के एसपी वाईएस रमेश ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के क्रम में जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर 6 नवंबर की रात गश्ती के दौरान नगर थाना क्षेत्र के पोसारो पुल के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। इसके पास से एक देशी पिस्टल व एक गोली बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि उसका नाम नसीम खान उर्फ जब्बार है। वह हजारीबाग जिले के बरही का रहनेवाला है और फिलहाल गुड़गांव में रहता है। कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने बैंक डकैती के अलावे सड़क में की गई कई लूटकांड का खुलासा किया। बताया कि बिहार, झारखंड, बंगाल, ओड़िशा के बैंक डकैत बिहार निवासी माधव दास के गिरोह का वह सक्रिय सदस्य रहा है। इसने 2018 में दुमका के पंजाब नेशनल बैंक में हुई डकैती कांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Latest News



