मोरम व बालू का अवैध उठाव जारी, अधिकारी मौन
On
कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड में इन दिनों अवैध रूप से मोरम चालकर बेचने व बालू उठाव का काम धड़ल्ले से हो रहा है। जानकारी के बावजूद इस मामले में प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है, लिहाजा बालू व मोरम माफिया बेधड़क प्रखंड के कई गांवों की गैर मजुरवा भूमि पर जेसीबी मशीन द्वारा मोरम का खनन कर उसे ट्रक से बिहार भेज रहे हैं।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के ग्राम दशारो, चोपनाडीह, बांसडीह, बभनडीह, डोंगोडीह, बिचरिया समेत कई गांवों में बिहार के व्यापरियों द्वारा जेसीबी मशीन से खनन कर उसे मजदूरों द्वारा चलनी से चलवा कर प्रत्येक दिन दर्जनों ट्रकों में भरकर बिहार ले जाया जा रहा है। बताया जाता है कि बिहार में झारखंड से ले जाया जानेवाला मोरम 40 से 45 हजार रुपये प्रति ट्रक बेचा जाता है। ऐसे में झारखंड सरकार को हर दिन हजारों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



