तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की ऑन द स्पाॅट मौत
On
पलामू: सतबरवा थाना क्षेत्र के दुबियाखांड-बेतला रोड डीएवी कॉलेज के पास रविवार की रात एक बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की ऑन द स्पाॅट दर्दनाक मौत हो गई। तीनों चियांकी से बरवाडीह की ओर जा रहे थे।
सतबरवा पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है। मृतकों की पहचान राजेंद्र भुईयां (18), मिथुन भुईयां (20) और रवि कुमार (17) के रूप में की गई।मृतक राजेंद्र भुईयां के पिता महेश राम ने बताया कि राजेंद्र, अस्पताल में भर्ती अपने मामा से मिलने बरवाडीह जा रहा था, इसी क्रम में हादसा हुआ। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



