कलियुगी पत्नी ससुराल से पैसों और गहनों को ले उड़ी

कलियुगी पत्नी ससुराल से पैसों और गहनों को ले उड़ी

रांची: राजधानी के ठाकुरगांव थाना के अंतर्गत भाट बोड़ेया गाँव में पत्नी ने अपने पति के पैसे और जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। ग्रामीण निवासी अर्जुन साहू ने इस मामले को लेकर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के पहुंच गया। मामले के अनुसार 60 वर्षीय अर्जुन ने बोकारो जिले के चंदनकियारी की रहने वाली फुलमनी देवी (50 साल) के साथ अगस्त 2018 में शादी की।

शिकायत में उसने बताया कि गत वर्ष आठ दिसम्बर को फुलमनी देवी अर्जुन साहू के दामाद के साथ यह बताकर निकली कि वह मायके जा रही है और दो-तीन दिनों में लौट जायेगी। लेकिन कुछ दिनों बाद जब वह नहीं लौटी, तब उसने छानबीन शुरू की। इसी दौरान जब अपने घर में रखे बक्से को खोला तो उसमें रखा दो लाख रूपए और गहने गायब थे। अर्जुन के अनुसार वो पैसे उसे जमीन बेचने पर मिले थे, जिसका इस्तेमाल घर बनाने में होना था। जिसके बाद उसने यह बात उसने ग्रामीणों को बताई एवं प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए ठाकुरगाँव थाना भी गया।

लेकिन थाने द्वारा इस मामले पर कार्रवाई नहीं किये जाने पर अर्जुन सूचना लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के पास गये। जानकारी के अनुसार अर्जुन की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी है, जिसका विवाह हो चुका है। बेटी के विवाह हो जाने के बाद वह अकेले रहने लगा, जिसे देखते हुए उसके बेटी ने अपनी पति की रिश्तेदार फुलमनी से 2018 में अपनी पिता की विवाह कराई थी।

 

यह भी पढ़ें: Crime News: सब्बल से घोंपकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

 

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान