जमीनी विवाद में गोलीबारी, व्यवसायी की मौत
On
देवघर: जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में मुर्गा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कमरुद्दीन बीती रात खाना खाने हेतु अपने घर में बैठा था तो अचानक पांच लोगों ने दरवाजा खुलवाकर उसे गोली मार दी। परिजनों ने बताया कि उन्हें सोचने-समझने का मौका ही नही मिला और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
गोलीकांड के बाद हुए हंगामे व चीखने से आसपास के लो वहां एकत्रित हुए। मौके पर पंहुची पुलिस को परिजनों ने पांच लोगों के नाम बताए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकाल कर उन्हें दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों ने बताया कि इनके घर के सामने कुछ लोग एक महीना पहले चापानल गाड़ रहे थे, इसमें विवाद हुआ था।
मुखिया की अध्यक्षता मे एक बैठक कर समझौता किया गया था। स्थानीय लोगों की मानें तो इस विवाद से कमरुद्दीन का कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन गांव में कोई भी विवाद होता तो उसकी पंचायती में वे मुख्य भूमिका निभाते थे। परिजनों का कहना है कि इसलिए वे लोग उसके दुश्मन बैठे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


