हीरोडीह: हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने लूटे सवा लाख

हीरोडीह: हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने लूटे सवा लाख

घर लौटते रहे थे बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक केंद्र कर्मी
हीरोडीह: जमुआ प्रखंड क्षेत्र के फतहा व पचडीहा गांव के समीप स्थित नदी के पास चार-पांच की तादात में पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया के धुरैता ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मियों से हथियार के बल में 1 लाख 25 हजार रुपये के अलावे लैपटॉप, दो मोबाइल, बैंक पासबुक, पर्स में रखे तीन हजार और 3 एटीएम कार्ड के साथ-साथ जरुरी कागजात लूट लिया। अपराधियों ने इनके साथ मारपीट भी की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग गए।
उक्त घटना तब घटी जब हीरोडीह थाना क्षेत्र के फतहा निवासी मो. सुलेमान अंसारी के पुत्र सरफराज अंसारी धुरैता मोड़ स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से सोमवार की रात करीब 8.25 बजे अपने घर लौट रहे थे। इस संबंध में भुक्तभोगी ने हीरोडीह पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। घटना के बारे मे भुक्तभोगी सरफराज अंसारी ने बताया कि बीती रात धुरैता मोड़ स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से वापस अपने बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही फतहा और पचडीहा गांव के समीप स्थित नदी पर पहुंचे चार-पांच लोग हथियारों से लैस लोगों ने उसकी बाइक को रोक लिया। बाइक रुकते ही एक अपराधी ने रिवाल्वर मेरे माथे पर सटा दिया और बैंग में रखे 125000 लाख रूपये, एक लैपटॉप, दो मोबाइल, बैंक पासबुक, पर्स में रखे तीन हजार तथा तीन एटीएम व अन्य कागजात लूट लिया।
भुक्तभोगी ने बताया कि अपराधियों ने मेरे बाईक की चांभी छीनकर बाइक का पेट्रोल गिरा दिया। जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने मारपीट की और फिर धुरैता गांव की ओर भाग निकले। इसके बाद मैंने हंगामा मचाया तो आसपास के लोग वहां पंहुचे और इसकी जानकारी तुरंत लोगों ने मेरे परिजनों व हीरोडीह पुलिस को दी। मौके पर पंहुची हीरोडीह पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है। हीरोडीह थानाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी सरफराज अंसारी ने लूट की घटना के संबंध में आवेदन दिया है। इस बाबत एफआईआर दर्ज कर अपराधियों को दबोचने हेतु छापेमारी अभियान चलायी जा रही है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी