कोयला कारोबारी की हत्या, अपराधियों ने मारी 6 गोलियां
On
अपराधियों को तांडव
रांची: पिपरवार थाना क्षेत्र में रविवार को नवरात्रि के महाअष्टमी के दिन कोयला कारोबारी साबिर अहमद (35) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात अपराधियों ने पुरनाडी खदान के कांटा घर के सामने उन्हें रविवार की सुबह लगभग आठ बजे के आसपास 6 गोलियां मारी और फरार हो गए। खून से लथपथ साबिर को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन उन्हें नही बचाया जा सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल आरंभ कर दिया है, लेकिन फिलहाल हत्या के कारणों का कोई पता नही चल सका है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साबिर अपने एक साथी के साथ पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत एनके एरिया के पुरनाडीह कोलियरी के कांटा घर में ट्रकों का कांटा करवाने गया था। इसी बाबत बाइक सवार 6 अपराधी वहां पंहुच गये और साबिर पर फायरिंग शुरु कर दी। एक गोली लगने के बाद साबिर वहां से भागने लगा, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गया। इसके बाद अपराधी वहां दौड़कर पंहुचे और पांच गोलियां दागकर वहां से चंपत हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया गया।
परिजन उन्हें मेडिका अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से लोगों में आक्रोश है और परियोजना के कांटा में सन्नाटा पसर गया है। एनके एरिया में कोयला खदान का काम ठप हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल से काफी संख्या में खोखा बरामद किया है। संदेह किया जा रहा है कि कोयला के कारोबार के अंतर्गत आपसी दुश्मनी के क्रम में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहार पुलिस हर एक पहलू की गंभीरता से जांच करते हुए मामले के उदभेदन में जुट गई हैं।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


