ट्रक-बस में भिड़ंत, 20 यात्री घायल

ट्रक-बस में भिड़ंत, 20 यात्री घायल

गुमला: जिले के नेशनल हाइवे 43 करमडीपा हवाई अड्डा के पास बुधवार की अहले सुबह तेज रफ्तार से जा रही बालाजी बस सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। जिनका स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज हो रहा है। टक्कर इतनी भयावह थी, कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को खबर की गई, जिसके बाद उनके द्वारा सभी को अस्पताल भेजा गया।

इस घटना में भारी नुकसान हो सकता था, लेकिन उपर वाले का आशीर्वाद से जान-माल का कोई नुकसान नही हुआ। दुर्घटना में घायल पांच यात्रियों की हालत खराब है, लिहाजा उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि करमडीहा हवाई अड्डे के पास बस चालक ने अपना नियंत्रण अचानक खो दिया, जिससे उसने वहीं सड़क के किनारे खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार में ठोक दिया। इससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी