निर्मल हृदय में सीआइडी का छापा, सिस्टर से की पूछताछ
On
रांची: जेल रोड में मिशनरी ऑफ चैरिटी के अंतर्गत चलायी जा रही संस्था निर्मल हृदय में सीआईडी ने शुक्रवार को अचानक छापेमारी की। इंस्पेक्टर रविकांत की अगुवाई में पहुंची इस टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छानबीन की। कंप्यूटर में रखे फोल्डर व डाटा को पूरी तरह से खंगाला। इस दौरान सीआईडी टीम ने वहां मौजूद सिस्टर से भी पूछताछ की। इस कार्यवाई को लेकर जांच दल ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है।
गौरतलब है कि नवजात बच्चों के खरीद- फरोख्त का मामला यहां जुलाई 2018 में सामने आया था। बच्चों की तस्करी के आरोप में कोतवाली एचटीयू थाना में निर्मल हृदय के खिलाफ जुलाई, 2018 में केस दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस ने जांच के दौरान कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सिस्टर द्वारा कथित रूप से बेचे गये कुछ बच्चों को भी पुलिस ने बरामद किया था। तब यह बात सामने आयी थी कि कई बच्चों का रिकॉर्ड पुलिस को नहीं मिल रहा है। प्राथमिकी में किशोर न्याय अधिनियम की स्पष्ट जानकारी होने के बावजूद बच्चों को मां से अलग कर दूसरे दंपती को देने का आरोप भी संस्था के संचालकों पर लगाया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे जांच के लिए सीआइडी को सौंपा गया था। खाली हाथ लौटना पड़ा था सीआइडी को मिशनरीज ऑफ चेरिटी की संस्था निर्मल हृदय में सीआइडी ने 23 सितंबर 2019 को छापामारी की थी। निर्मल हृदय द्वारा बच्चा बेचने के मामले का सीआइडी अनुसंधान कर रही है। सीआइडी रांची की टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर रविकांत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी थी, लेकिन संस्था का कोई जिम्मेदार व्यक्ति वहां नहीं मिला था। ऐसे में सीआइडी को खाली हाथ लौटना पड़ा था। छापेमारी के दौरान सीआइडी को बताया गया कि संस्था की कोई प्रमुख सिस्टर मौजूद नहीं हैं। प्रमुख सिस्टर के नहीं रहने की वजह से संस्था में तलाशी नहीं ली जा सकी और ना ही कोई दस्तावेज जब्त किया जा सका था।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


