अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में भगीरथ समाई कोच पद से बर्खास्त
On
रांची: अर्जुन पुरस्कार विजेता और झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (जेएसएसपीएस) के शूटिंग कोच भगीरथ समाई को महिला कोच को अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में उन्हें कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार समोई ने आठ मार्च को महिला कोच को व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजा था। जिसपर महिला कोच ने मैनेजिंग कमेटी को शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए कमिटी के सीईओ वसाब चौधरी ने शूटिंग कोच भगीरथ समाई को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।
इसके अलावा समाई को सोमवार तक फ्लैट को खाली कर देने का भी आदेश दिया गया। सूत्रों की माने तो इससे पहले भी भगीरथ के खिलाफ इस तरह की शिकायतें की जा चुकी हैं। गत वर्ष के अगस्त माह में भी जेएसएसपीएस के ऑफिसियल ग्रुप में भगीरथ के नंबर से अश्लील वीडियो आया था। हालाँकि, उस वक्त कोच ने यह सफाई दी थी कि उनका फ़ोन कोई और इस्तेमाल कर रहा था, जिसने इस वीडियो को भेजा है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



