इंटेलीजेंस कर्मी बताकर अजान सख्श घर पर पंहुचा धमकी देने

इंटेलीजेंस कर्मी बताकर अजान सख्श घर पर पंहुचा धमकी देने

समाजसेवी रुना शुक्ला ने दर्ज कराया सनहा
रांची: अपने आप को इन्टेलिजेंस विभाग का एक बंदा बताते हुए बुधवार की सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर कोकर निवासी रुना षुक्ला के आवास पर पंहुच गया। उसने अपना नाम अरुण कुमार बताते हुए पहले उनके पति रवि शुक्ला से कहा कि वह सिक्यूरिटी एंजेसी से है, वहीं जब श्रीमती शुक्ला पंहुची तो उन्हें इंटेलिजेंस विभाग का कर्मी बताया। फौरन रुना शुक्ला ने उसे आइडी कार्ड दिखाने को कहा, तो वह सख्श वहां से धमकी देते हुए चला गया।
समाजसेवी रुना शुक्ला ने फौरन घर के सीसीटीवी का फुटेज निकाला और इस बाबत कोकर थाने में सनहा दर्ज करा दी। सनहा में उन्होंने उल्लेख किया है कि मुझ जैसी सामान्य नागरिक की इन्क्वायरी करने बिन बताए घर पहुंच गया वो भी इंटरनेट से सर्च करके। कहा कि झारखंड के बाहर से आया हूं। जब मैंने इन्क्वायरी शुरु की, तो भाग निकला, लेकिन दबी जुबान में धमकी देते हुए। इसके बाद से लगातार सनहा हटाने की खबर मुझ तक पहुंचाई जा रही है। रुना शुक्ला ने साफतौर पर सनका को किसी कीमत पर वापस नही लेने की बात कही है।
उन्होंने फोन पर समृद्ध झारखंड से बात करते हुए बताया कि उन्होंने इस खबर को राजधानी के कई वाटसेप समूह को फारवर्ड किया था, लेकिन जब मैंने वाटसेप एडमिन से इसकी जानकारी ली, कि क्योें आपने खबर को हटा दिया तो सभी एडमिन का कहना था कि उन्हें किसी नरेंद्र कुमार झा नाम के व्यक्ति ने ऐसा करने को कहा है। रुना शुक्ला ने अपने फेसबुक पर भी इस खबर को साझा किया है और कहा कि अगर इनटेलिजेंस वाले बाहर से आते हैं तो नियमतः उन्हें लोकल थाने में संपर्क करना होता है। जिसका क्षेत्राधिकार होता है व पहचान पत्र भी रखना होता है। वैसे बगैर मेरी जानकारी के यदि कोई फेसबुक से मेरे बारे में कुछ निकालता है तो वह अपने आप में अपराध है। यह भी कहा है कि शक मुझे है कुछ तथाकथित महान लोगों पर, लेकिन अभी नाम नहीं लिखूंगी ।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी