एक परिवार के ही पांच लोग घायल
On
बगोदर: थाना क्षेत्र के जीटी रोड़ हेसला के निकट सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक परिवार के ही पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पति-पत्नी सहित तीन बच्चे शामिल हैं। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। सभी बगोदर के बालक गांव के रहने वाले हैं। घायलों का प्राथमिक इलाज बगोदर सीएचसी में किया गया। इसमें गंभीर रूप से घायल महिला रांची रेफर कर दिया गया है। शेष को मामूली चोंट लगी है।
बताया जाता है कि बालक गांव निवासी गफूर अंसारी, पत्नी व तीन बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर बगोदर की ओर आ रहा थे। इसी क्रम में जीटी रोड हेसला के निकट अनियंत्रित एक गैस टेंकलोरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आरोपी गाड़ी के ड्राइवर गाड़ी को लेकर भागने में सफल रहा। घायलों में गफूर की पत्नी नाजिमा खातुन, बच्चों में सोहेल अंसारी, शनाबज अंसारी व साहिल अंसारी शामिल है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


