सीएम हेमंत सोरेन ने शादी के सालगिरह के मौके पर पत्नी संग यह खूबसूरत फोटो किया ट्वीट

सीएम हेमंत सोरेन ने शादी के सालगिरह के मौके पर पत्नी संग यह खूबसूरत फोटो किया ट्वीट

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शादी की आज सालगिरह है. हेमंत सोरेन के विवाह के 14 साल आज पूरे हो गए. इस मौके पर उन्होंने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ की दो खूबसूरत तसवीर ट्विटर पर शेयर किया है. हेमंत सोरेन ने इस फोटो के साथ लिखा है: आज हमारे विवाह के 14 वर्ष हो गए. राजनीतिक जीवन में आने के बाद मेरे उतार-चढाव भरे संघर्षपूर्ण सफर में हमजोली रही मेरी धर्मपत्नी कल्पना, आज मेरी सफलता में अहम योगदान रखती हैं.

मुख्यमंत्री द्वारा अपनी राजनीतिक सफलता का श्रेय पत्नी कल्पना को देना खासा महत्वपूर्ण है. मालूम हो कि पिछले ही साल के अंत में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने झारखंड के राजनीतिक इतिहास में अबतक सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनायी है. झामुमो ही आज ऐतिहासिक रूप से सर्वाधिक विधायक के साथ में सत्ता में काबिज है.

यह भी पढ़ें: Koderma News: श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

हेमंत सोरेन के शादी की सालगिरह को लेकर उनकी पार्टी झामुमो ने भी उन्हें अपने ट्विटर हैंडल से शुभकामनाएं दी है. वहीं, विभिन्न लोगों द्वारा भी उन्हें शुभकामना देने का सिलसिला जारी है. अपने जीवन के इस खास दिन पर सीएम देश की सांस्कृतिक राजधानी बनारस में रहेंगे. हेमंत पत्नी संग वहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन व पूजन करेंगे और उसके बाद माता विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल धाम जाएंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान