एसएसवीएम में दीक्षा समारोह का आयोजन, 12वीं के बच्चों को दी गयी विदाई

एसएसवीएम में दीक्षा समारोह का आयोजन, 12वीं के बच्चों को दी गयी विदाई

गिरिडीह : बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को 12वीं विज्ञान एवं वाणिज्य के भैया बहनों का दीक्षा समारोह संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार सिन्हा, समिति उपाध्यक्ष सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, सचिव दीपक कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कहा कि आज की बेला में विद्यालय की ओर से 12 वीं के छात्र छात्राओं को दी जाने वाली अंतिम शिक्षा है जो बच्चों को भविष्य संवारने में सहायक होगा। उन्होंने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन कराते हुए कहा कि बच्चों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। कहा कि जीवन रूपी भवन की नींव विद्यालय ही होता है। नींव जितनी मजबूत होगी भवन उतना ही मजबूत और सुंदर बनेगा।

 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक

बच्चों को दिए गए सफलता के गुर

 

मुख्य अतिथि डॉ अनुज सिन्हा ने कहा कि यह विद्यालय वर्तमान युग का गुरुकुल है। भारतीय संस्कृति का पोषक, प्रेरक और संप्रेषक है। शिक्षा ग्रहण करना ही पर्याप्त नहीं है जिस ओर आप यहां से जा रहे हैं वहां मानवीय गुणों की महती आवश्यकता है। विद्यालय में दिए गए संस्कार ही समाज को आगे बढ़ाने और राष्ट्र के विकास में सहायक बनता है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरुजन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सतीश्वर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि पुस्तक का मुखपृष्ठ जितना सुंदर होता है उसके भीतर की कहानी उतनी ही अच्छी होती है। श्रम ही सफलता की कुंजी है।

 

कार्यक्रम में एकादश की बहन मृदुला ने कविता के माध्यम से विद्यालय की मस्तियां का वाचन किया। बहन सुरभि एवं मधु ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया। एकादश के आर्यन सिन्हा ने आने वाला भविष्य से अच्छा बचपन ही था का भावपूर्ण प्रस्तुति दिया।

 

इनकी रही अहम भूमिका

 

मौके पर समिति के सदस्य मनोज छपरिया एवं प्रभात सेठी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन वंचिता मौली ने किया। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव सिन्हा, प्रदीप सिंह, अशोक ओझा, राजीव रंजन, सुम्मी सौरभ, अजीत मिश्रा, श्रीप्रवीण, निशा श्रेष्ठ, मृणाल मिश्रा, अमित दुबे, मनीष पाठक, विकास कुमार, राजेंद्र लाल बनवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान