सीसीएल देगा स्वच्छता अभियान को धार
On
– 200 रेलवे स्टेशनों पर शौचालय निर्माण होगा
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल देशभर में चल रहे स्वच्छता अभियान को झारखंड में नई धार देने के लिए सीसीएल ने झारखंड के लगभग 200 रेलवे स्टेशनों पर शौचालय निर्माण हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे व राईटस के साथ त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। एक अगस्त को हुए इस करार के तहत प्रत्येक ब्लॉक में 7 शौचालय रहेंगे, जिसमें महिलाओं के लिए तीन व पुरुषों के लिए तीन व दिव्यांगों के लिए एक शौचालय का निर्माण किया जायेगा।
सीएमडी के सीसीएल गोपाल सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ व दुर्गम वन क्षेत्रों में मौजूद रेलवे स्टेशनों पर शौचालय निर्माण के लिए यह पहल की गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने सामाजिक परिवर्तन के लिहाज से की जा रही परियोजनाओं में यह एक नया अध्याय जोड़ा है। सीसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर) एके सिंह, महाप्रबंधक, राईटस पीआर कुमार व दपू रेलवे के योजना व डिजाइन इंजीनियर अभिजीत राय इस करार में हस्ताक्षर किये हैं। इन शौचालयों के निर्माण में लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News


