सीएम से मिले अभ्यर्थी, जेपीएससी से संबंधित गड़बड़ियों से कराया अवगत

सीएम से मिले अभ्यर्थी, जेपीएससी से संबंधित गड़बड़ियों से कराया अवगत

रांची: जेपीएससी से जुड़ी त्रुटियों एवं अनियमितता से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराने के लिए अभ्यर्थियों ने मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने छठी सिविल सेवा परीक्षा में हुई गड़बड़ियों से सम्बंधित दस्तावेजों को सीएम को सौंपा। इस पर संज्ञान लेते हुए सीएम सोरेन ने महाधिवक्ता को फोन पर सम्बन्धित मुद्दे पर बात की। साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों को इस विषय पर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन भी दिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें महाधिवक्ता के पास भी भेजा। जहाँ पर महाधिवक्ता ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे मुख्यमंत्री को अपने निर्णय से अवगत करा देंगे।
जानकारी हो कि छठी जेपीएससी का इंटरव्यू 24 फरवरी से शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री एवं अधिकारी से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल अजय चौधरी ने कहा कि उन्होंने सीएम व् महाधिवक्ता को आरक्षण नियमों के विरुद्ध परिणाम के आधार पर साक्षात्कार नहीं होना चाहिए। इस मुलाकात में अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल में देवेन्द्र नाथ हतो, मनोज यादव, अनिल पन्ना, राजकुमार मिंज, शशि पन्ना, शफीक इमाम, रीना सिंह मौजूद रहे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान