इंतजार करते रहे दुकानदार, बारिश के चलते नहीं पहुंचे ग्राहक
On
रांची: बारिश की मार गुरुवार को पटाखा बाजार में देखने को मिली। पटाखों की बिक्री हेतु लगाए गए कलस्टर में पटाखे की दुकान तो खुल गई व दुकानदार इंतजार भी करते रहे, लेकिन राजधानी में हो रही झमाझम बारिश के कारण ग्राहक नहीं पहुंचे। इक्के-दुक्के लोगों ने ही पटाखे की खरीदारी की।
जयपाल सिंह स्टेडियम में (अपर बाजार के पटाखा व्यवसायी बिक्री करेंगे) व इसके अलावे पांच अन्य स्थानों पर खुदरा पटाखा हेतु क्लस्टर बनाए गए हैं, जहां जिला प्रशासन द्वारा 27 अक्टूबर तक ही पटाखा बिक्री के निर्देश दिये गए हैं। प्रशासन ने खुले स्थान में पटाखों की बिक्री हेतु इस बाबत कलस्टर बनाए हैं। आज बारिश के कारण जयपाल सिंह स्टेडियम में कीचड़ हो गया, लिहाजा पटाखा विक्रताओं ने अपने स्तर पर कुछ पत्थर डालकर उसे दुरुस्त किया, ताकि ग्राहकों को वहां आने में कोई दिक्कत ना हो। राजधानी के मोरहाबादी में थोक बाजार बनाया गया है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:
Related Posts
Latest News



