बैंककर्मियों के हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

बैंककर्मियों के हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

रांची: बैंको के विलय को लेकर बैंक कर्मी आज हड़ताल पर रहे। इसमें एसबीआई और ग्रामीण बैंक के कर्मी शामिल नहीं हुए। बैंक कर्मियों की हड़ताल से लगभग 200 करोड़ रूपए का कारोबार प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। यह हड़ताल ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) और बैंक इम्प्लॉइज फेडरेशन ऑल इंडिया (बीईएफआई) ने बुलाई है।

झारखंड बैंक इंप्लोई फेडरेशन के सलाहकार अभिजीत मल्लिक ने बताया कि देश भर में बैंकों के विलय को रोकने, बैंक कर्मियों की सुरक्षा पुख्ता और सभी बैंकों में समुचित भर्ती जैसी मांगों को लेकर ये हड़ताल बुलाई गई है। यह सांकेतिक हड़ताल है, जिसमें तमाम अधिकारियों को लिपिकीय कार्य से अलग रहने का निर्देश दिया है, जिससे बैंकिंग कार्य पूर्णत: ठप रहेगा।

बैंक कर्मियों की प्रमुख मांगों में बैंकों का विलय रोकना, जन विरोधी बैंकिंग सुधारों को रोकना, दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों को प्रताड़ित नहीं करना, ग्राहकों की जमा राशि पर ब्याज दर में बढ़ोतरी, जमा पूंजी की पूरी तरह सुरक्षा, ग्राहकों से सेवा शुल्क में वृद्धि नहीं करना, खराब ऋणों की वसूली में तेजी लाना सहित अन्य प्रमुख मांगे शामिल है। कहा गया कि जो हड़ताल मे शामिल नही हैं उनका नैतिक समर्थन प्राप्त है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Related Posts

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी