तेज प्रताप यादव के बिगड़े बोल, पूछा 2020 में किसका वध होगा, समर्थकों ने कहा – नीतीश कुमार
On
पटना : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटा तेज प्रताप यादव का एक वीडिया आया है, जिसमें वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में वध जैसे शब्द का उपयोग करते हुए दिख रहे हैं. 20 फरवरी को बिहार के वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से यह पूछ रहे हैं कि 2020 में किसका वध होगा, इस पर उनके समर्थक मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार का नाम लेते हैं.
Bihar: Rashtriya Janata Dal leader Tej Pratap Yadav asks crowd in Vaishali – ‘2020 me kiska vadh hoga?’ People in the crowd reply – ‘Nitish ka’. (20.02.2020) pic.twitter.com/x3xZdTYKys— ANI (@ANI) February 21, 2020
इसके बाद तेज प्रताप यादव कहते हैं कि यह हमें बोलने की जरूरत नहीं है. आपलोग भली-भांती जानते हैं. यह महान जनता जानती है कि बिहार किस दौर से गुजर रहा है.
तेज प्रताप इन दिनों बिहार के विभिन्न हिस्सों में घूम कर अपने समर्थन का आकलन कर रहे हैं. वे अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में भी एक अलग धड़े का नेतृत्व करते हैं.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



