बगोदर: दिव्यांगों के बीच वस्त्र वितरण
On
– निशक्त संतोष में मदद करने का हौसला
बगोदर: मानव विकलांग सेवा केंद्र खटैया के बैनर तले दुर्गा पूजा के मौके पर दिव्यांग छात्रों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन ऑल इंडियन ब्रह्मण एकता संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, जिप सदस्य अर्जुन आर्य, संस्था के सचिव संतोष कुमार ने सामूहिक तौर पर किया। अर्जुन आर्य ने कहा कि संतोष कुमार खुद निशक्त हैं, इसके बावजूद दिव्यांगों के बीच में वस़्त्र वितरण जैसा पुनित कार्य करना इनके हौसले को दर्शाता है।
जिप अध्यक्ष ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी मानव विकलांग सेवा केंद्र के सचिव संतोष कुमार ने इसे क्रमश: रखा है। इन्होंने यह संदेश दिया है कि नेक कार्य करने क लिए शारीरिक निशक्तता बाधा नहीं बन सकती। गौरतलब है कि संतोष हर साल स्कूल व अन्य लोगों से आर्थिक सहयोग लेकर छात्रों के बीच कॉपी, कलम का वितरण करते आ रहे हैं। इस बाबत सरकार से भी संस्था को सहयोग देने की अपील की गई है। मौके पर मौजूद ऑल इंडियन ब्रह्मण एकता संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने भी निशक्त संतोष के कार्य की सराहना करते हुए मदद देने हेतु आश्वस्त किया है। दिव्यांग संतोष कुमार ने अपनी टूटी फूटी भाषा में दिव्यांगों के लिए एक भवन निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। मौके पर डॉ राजेश तिवारी, उमेश कुमार आदर्श, लालमणि तिवारी, संतोष कुमार की पत्नी मीना देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


