हाइवा की टक्कर से पलटा ऑटो, एक की मौत, दो घायल
On
रांची: राजधानी रांची के इटकी थाना अंतर्गत एनएच 43 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर कूर्गी बस्ती के निकट सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि एक हाइवा ने सब्जी लदे मालवाहक ऑटो को धक्का मार दिया। जिससे ऑटो पलट गई। घटना में ऑटो पर सवार बिरजू साव की मौत हो गई। वह रांची मधुकम का रहने वाला बताया जा रहा है। घायलों में मुन्ना प्रसाद गुप्ता, कामेश्वर साव है, जिसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



