भोजन-पोषण पाठ्यक्रम कर आंगनबाड़ी महिलाएं स्वावलंबी बने: डीसी

भोजन-पोषण पाठ्यक्रम कर आंगनबाड़ी महिलाएं स्वावलंबी बने: डीसी

हजारीबाग: स्थानीय नगर भवन में गुरूवार को जिला समाज कल्याण विभाग व इन्दिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के तत्वावधान में भोजन एवं पोषण पाठ्यक्रम को लेकर अभिप्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त भुवेनश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उपायुक्त ने इस बाबत कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के तहत बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण व संतुलित भोजन सहित महिलाओें के स्वावलंबन को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को प्रशिक्षित किये जाने का प्रावधान है।

डीसी ने कहा कि डीएमएफटी कोष से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं व महिलाओं को सशक्त, सक्षम और जागरूक बनाने को लेकर जिला प्रशासन और इग्नू के बीय एमओयू किया गया है, जिसके तहत इग्नू की ओर से सेविकाओं को फुड एंड न्यूट्रीशन को लेकर आठ दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अतंर्गत स्किल डेवलपमेंट, फुड, न्यूट्रीशन आदि को लेकर सर्टिफिकेशन कोर्स भी कराया जाएगा।

प्रशिक्षण से संबंधित परीक्षा उत्तीर्ण होने उपरांत प्रशिक्षित महिलाओं को इग्नू के तरफ से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। कहा कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को रहने तथा खाने तथा पाठयक्रम शुल्क का प्रबंध जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। वहीं पठन- पाठन सामग्री इग्नू के द्वारा दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण हजारीबाग के सभी प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रमाणपत्र प्रशिक्षण कोर्स के माध्यम से दिया जाएगा।

कहा कि इस प्रमाणपत्र प्रशिक्षण कोर्स के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाओं की स्वावलंबन में काफी सहायता मिलेगी। इसके अलावे इसमें बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य व संतुलित आहार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती इलाकों से आकर प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को उत्तीर्ण होने के पश्चात यात्रा भत्ता के रूप में 2 हजार रूपये जिला प्रशासन उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: घाटी में पाम ऑयल लदा टैंकर पलटा, घायल चालक फंसा रहा, तेल लूटने में जुटी रही भीड़

मौके पर सेविकाओं को संबोधित करते हुए उप-विकास आयुक्त विजया जाधव ने कहा कि व्यवसायिक दृष्टिकोण से इस कोर्स का काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कोर्स पूर्ण करने के उपरांत बच्चों के खान- पान व कुपोषण संबंधी जानकारी प्राप्त करने से उन्हें न सिर्फ आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के खान-पान व्यवस्था सुधार सकती है वरण वे अपने परिवार में भी अच्छी व स्वस्थ्य भोजन प्रणाली बना सकती है।

यह भी पढ़ें: मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक सुभाकांत मोहंती ने भोजन एवं पोषण संबंधी प्रमाणपत्र प्रशिक्षण कोर्स के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इग्नू द्वारा संचालित आठ दिनों तक चलने वाला यह पाठ्यक्रम आठ दिवसीय है, जो प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा। कक्षा की अवधि छः घंटों की होगी, जो जिले के तीन केन्द्रों पर संचालित होगी। जिसके अन्तर्गत वीआईटी हाॅलीक्राॅस हजारीबाग, केबी महिला महाविद्यालय हजारीबाग तथा संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग शामिल हैं। यह पाठ्यक्रम आगामी 10 नवंबर से प्रारंभ होगा। मौके पर समन्वयक केबी महिला काॅलेज ब्रह्मदेव त्रिवेदी, डीएमएफटी की रश्मि, संबंधित पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं व महिलाएं मौजूद थीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी