8 लाख मत्स्य अंगुलिका जलाशय में छोड़ा
On
कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड स्थित पंचखेरो डैम में बुधवार को मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों ने आठ लाख मत्स्य अंगुलिका को डाला। इस बाबत उमेश चन्द्र प्रसाद ने बताया कि अंगुलिका लगभग दस महीने में डेढ़ किलो साइज का होगा और समिति के लोग इसे निकालकर अपना जीवीकोपार्जन कर सकेंगे।
बताया गया कि जिला मत्स्य पदाधिकारी उमेश चंद्र प्रसाद व मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक कोडरमा पंकज कुमार गांधी ने स्थानीय मत्स्य बीज उत्पादक मो रफीक आलम, सुकदेव भुइयां, रंजीत कुमार बर्मा, अजित वर्मा, सिकंदर कुमार वर्मा, मदन वर्णवाल, सदानंद प्रसाद कुशवाहा, प्रदीप कुमार सिंह, कुलदीप सिंह द्वारा हप्पा में रखवाकर प्रति पीस 75 पैसे के हिसाब से खरीद कर स्थानीय मुखिया विजय सिंह व बीडीओ जहीर आलम व मत्स्य जीवी सहयोग समिति सहित मत्स्य जीवी स्वालंबी समिति के समक्ष अंगुलिका को उक्त जलाशय में डाला। मौके पर कामदेव प्रसाद बर्मा, जगन्नाथ प्रसाद कुशवाहा, पंकज बर्मा, रणजीत बर्मा, अजित वर्मा व भोला प्रसाद कुशवाहा समेत कई लोग उपस्थित थे। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:



